Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

विश्व कप सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल बोले- फुटबॉल लोगों को जोड़ने का माध्यम

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले से पहले स्पेन के युवा स्टार लामिन यामल ने कहा कि फुटबॉल का मकसद लोगों को जोड़ना है, न कि उन्हें बांटना।

14 Jul 2026

विश्व कप सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल बोले- फुटबॉल लोगों को जोड़ने का माध्यम

डलास। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले से पहले स्पेन के युवा स्टार लामिन यामल ने कहा कि फुटबॉल का मकसद लोगों को जोड़ना है, न कि उन्हें बांटना।

19वें जन्मदिन के एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यामल ने पूर्व स्पेनिश प्रधानमंत्री मारियानो राहोय की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि फ्रांस के पास "फ्रांसीसी खिलाड़ी नहीं हैं।"

यामल ने कहा कि फुटबॉल समाज में एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा, "कल हम एक शानदार मैच खेलेंगे, लेकिन अगर फुटबॉल का कोई मकसद है तो वह लोगों को एक साथ लाना है। फ्रांस और स्पेन दोनों ही एकीकरण (इंटीग्रेशन) के बेहतरीन उदाहरण हैं। फुटबॉल का मतलब यही है—लोगों को जोड़ना। किसी और ने क्या कहा, उस पर बात करने की जरूरत नहीं है।"

यामल के तीन वर्षीय छोटे भाई कीने भी इस विश्व कप में अपनी मासूम हरकतों के कारण चर्चा में रहे हैं। इस पर यामल ने मुस्कुराते हुए कहा, "मेरे भाई को यह एहसास ही नहीं है कि वह कैमरे पर है। वह घर में जैसा रहता है, वैसा ही करता है। जैसे ही कैमरा उसकी तरफ आता है, वह शरारत करने लगता है। मुझे अच्छा लगता है कि लोग उसे पसंद करते हैं। उसे टीवी पर देखना काफी मजेदार होता है।"

जन्मदिन पर खुद को हीरे का हार गिफ्ट करने वाले यामल ने कहा कि फ्रांस के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके जीवन का सबसे बड़ा मैच है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल करने को लेकर वह बिल्कुल चिंतित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "हर टूर्नामेंट अलग होता है। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि विश्व कप में अब तक मैंने सिर्फ एक गोल किया है। हमारी टीम जीत रही है। मैंने ऐसे विश्व कप भी देखे हैं, जहां स्पेन जल्दी बाहर हो गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि हम आगे भी मैच खेलेंगे और मुझे गोल करने के और मौके मिलेंगे।"

स्पेन और फ्रांस के बीच मंगलवार को डलास में विश्व कप सेमीफाइनल खेला जाएगा। यामल ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बताया।

उन्होंने कहा, "यह शानदार मैच होने वाला है। हर कोई यही मुकाबला देखना चाहता था। दोनों टीमें आक्रमण भी करेंगी और बचाव भी। मुझे पूरा भरोसा है कि यह बेहद कड़ा और संतुलित मुकाबला होगा।"

स्पेन की नजर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाने पर होगी, जबकि यामल चाहेंगे कि उनका जन्मदिन सप्ताह उनकी टीम के लिए यादगार बन जाए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विश्व कप सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल बोले- फुटबॉल लोगों को
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले से पहले स्पेन के युवा स्टार लामिन यामल ने कहा कि फुटबॉल का मकसद लोगों को जोड़ना है, न कि उन्हें बांट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News